Menu

Sunday, April 16, 2017

माता रमाबाई आंबेडकर

रमाबाई भीमराव आंबेडकर

रमाबाई आम्बेडकर
जन्म07 फ़रवरी 1898
राजगृह, मुंबई
मृत्युमई 27, 1935 (उम्र 37)
राष्ट्रीयताभारतीय
जातीयतामराठी
प्रसिद्धि कारणभीमराव आम्बेडकर की पत्नी
धार्मिक मान्यताहिन्दूबौद्ध
जीवनसाथीभीमराव आम्बेडकर
बच्चेयशवंत आम्बेडकर
जीवन

रमाबाई का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता भिकु धुत्रे (वलंगकर) व माता रुक्मिणी इनके साथ रमाबाई दाभोल के पास वंणदगांव में नदीकिनारे महारपुरा बस्ती में रहती थी।
उन्हेॅ ३ बहिणें व एक भाई - शंकर था। रमाबाई की बडी बहन दापोली में रहती थी। भिकु दाभोल बंदर में मछलिओं से भरी हुई टोपलिया बाजार में पोहचाते थे। उन्हें छाती का दर्द था। रमा के बचपन में ही उनकी माता का बिमारी से निधन हुआ था। माता के जाने से बच्ची रमा के मन पर आघात हुआ। छोटी बहण गौरा और भाई शंकर तब बहूत ही छोटे थे। कुछ दिन बाद उनके पिता भिकु का भी निधन हुआ। आगे वलंगकर चाचा और गोविंदपुरकर मामा इन सब बच्चों को लेकर मुंबई में चले गये और वहां भायखला चाळ में रहने लगे।
सुभेदार रामजी आंबेडकर यह अपने पुत्र भीमराव आंबेडकर के लिए वधू की तलाश कर रहे थे। वहां उन्हे रमाबाई का पता चला, वे रमा को देखने गये। रमा उन्हें पसंद आई और उन्होंने रमा के साथ अपने पुत्र भीमराव की शादी कराने का फैसला कर लिखा। विवाह के लिए तारिख सुनिश्चित कि गई और अप्रैल१९०६ में रमाबाई का विवाह भीमराव आंबेडकर से सपन्न हुआ। विवाह के समय रमा की आयु महज ९ वर्ष एवं भीमराव की आयु १४ वर्ष थी और वे ५ वी अंग्रेजी कक्षा पढ रहे थे।

1 comment:

  1. आप मुझसे संपर्क करें
    8303027279

    ReplyDelete